अलवर | जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को शाम चार बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में होगी। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले दोपहर एक बजे सभागार में ही समीक्षा बैठक होगी। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी।