अलवर| रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक और कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसके तहत ट्रेन के प्रत्येक कोच में एक पैनिक बटन लगाया जाएगा। संकट व परेशानी की स्थिति में महिला यात्री को इस बटन का उपयोग करने पर जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे वर्ष 2018 वूमन एंड चाइल्ड सुरक्षा वर्ष के रूप मे मना रहा है। ट्रेन में महिलाओं व युवतियों को छेड़छाड़ या अन्य कोई परेशानी की स्थिति में कोच में लगा पैनिक बटन दबाना होगा। पैनिक बटन का अलार्म गार्ड कोच में बजेगा। इससे गार्ड को पता चल जाएगा कि किस कोच में महिला यात्री परेशानी में है। वह ट्रेन में मौजूद आरपीएफ या जीआरपी एस्कॉर्ट, टीटीई या टीटीअाई को वॉकीटॉकी या मोबाइल से सूचित करेगा।