कस्बे के वनखंडी महादेव परिसर में हो रहे नव कुंडीय रूद्र महायज्ञ व भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के शुभारंभ पर कस्बे में बैंड बाजों के साथ 551 कलश की शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे में सत्यनारायण भगवान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए 551 कलश की शोभायात्रा निकाली जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में शामिल महिला-पुरूषों को शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया। नगर परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा वनखंडी महादेव परिसर पंहुची जहां पर नव कुंडीय रूद्र महायज्ञ व भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में भागवताचार्य विष्णुकांत शास्त्री व यज्ञाचार्य विष्णुदत्त शास्त्री घोड़ों पर सवार होकर कलश यात्रा के साथ चले। इस दौरान नारायण नाथ महाराज, हरिनाथ महाराज, प्रकाश नाथ, बचना नंद महाराज, अलवर डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीना, रैणी सरपंच हरिसिंह मीना, जगमोहन शर्मा, रामस्वरूप पटवारी, वेदप्रकाश व कीलपुरखेड़ा, शिवली पंडित, मनोहर मोदी, मोहन गोयल, रामजी लाल सैनी, मिश्रीलाल सैनी, पप्पूराम मीणा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के रैणी तहसील अध्यक्ष श्रीकांत सैदावत, प्रकाश कृपाका, मुकेश सैनी, रामोतार सैनी, रामसिंह मीना, गिर्राज सभापति, बद्री सैनी सहित हजारों लोग मौजूद रहे। पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण 28 मई को होगा।
कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।