राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर 85 पुलिस कर्मी सम्मानित
अलवर | राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सोमवार को एसपी राहुल प्रकाश ने बेहतर काम करने वाले 85 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित हुआ। इससे पहले एसपी ने परेड की सलामी ली। एसपी ने बताया कि 16 अप्रैल 1949 को राजस्थान पुलिस (एकीकरण) अध्यादेश से पुलिस का एकीकरण किया गया था। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. मूलसिंह राणा, डीएसपी सिटी जयसिंह नाथावत, डीएसपी ग्रामीण सांवरमल नागौरा सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसमें 32 पुलिसकर्मियों को अति उत्तम सेवा चिन्ह एवं 53 पुलिस कर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया।