पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लेसमेंट एजेंसी से नियुक्ति का विरोध कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने सौंपा ज्ञापन

प्लेसमेंट एजेंसी से नियुक्ति का विरोध कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी से नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना और मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। जिले के सौ से अधिक कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने यूनियन के गजानंद शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर प्लेसमेंट एजेंसी से नियुक्ति का विरोध किया। उनका कहना था कि प्रदेश के सभी जिलों में कंप्यूटर ऑपरेटर्स को आर्थिक शोषण से मुक्ति के लिए मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी से नियुक्ति दी गई है, लेकिन अलवर में सीएचसी और पीएचसी पर प्लेसमेंट एजेंसी से कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए जा रहे हैं। उनका आरोप था कि अधिकारी ऑपरेटर्स का शोषण करा रहे हैं। इस पर सीएमएचओ डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल का कहना था कि किसी भी बीसीएमओ और सीएचसी प्रभारी को प्लेसमेंट एजेंसी से नियुक्त का कोई आदेश जारी नहीं किया है। इस पर कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने भी प्लेसमेंट एजेंसी से नियुक्ति रद्द कर रिलीफ सोसायटी से करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर्स हाईकोर्ट की डबल बैंच से केस जीत चुके हैं। इसमें एमआरएस से नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अधिकारी हाईकोर्ट के आदेश को मान नहीं रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना में 150 और मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना में करीब 60 कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर्स कार्यरत हैं।

खबरें और भी हैं...