- Hindi News
- National
- तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची तैयार, एक साथ जारी कर सकती है सरकार
तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची तैयार, एक साथ जारी कर सकती है सरकार
अलवर| प्रारंभिक शिक्षा में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की तबादला सूची बनकर तैयार हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि जल्दी ही माध्यमिक सेटअप के शिक्षकों के तबादलों के लिए कैंप आयोजित होगा। संभावना यह भी जताई जा रही है कि सूचियों को एकसाथ जारी किया जाएगा ताकि अव्यवस्था नहीं फैले और संशोधन के मामले कम से कम हों।