पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशीला केला खिलाकर डेढ़ लाख लूट की कहानी निकली झूठी, गिरफ्तार

नशीला केला खिलाकर डेढ़ लाख लूट की कहानी निकली झूठी, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| सूर्यनगर में गुरुवार को एक निजी हॉस्पिटल के कर्मचारी को नशीला केला खिलाकर बाइक सवार दो युवकों द्वारा डेढ़ लाख रुपए लूटने की वारदात पुलिस जांच में झूठी निकली है। एनईबी थाना पुलिस ने मामले में मूंगस्का निवासी आरोपी भरतलाल शर्मा को गिरफ्तार कर एक लाख 30 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी 20 हजार रुपए उसने अपने बैंक खाते में जमा करा दिए थे। पुलिस ने यह बैंक खाता सीज करा दिया है। जांच में पता चला कि जेडी हॉस्पिटल की मेडिकल शॉप के कर्मचारी भरत ने प्लाॅट खरीदने के लिए रकम हड़पने की नीयत से कोटक महिंद्रा बैंक के पास केला खिलाकर डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग पार करने की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने भरत को घटनास्थल से उठाकर जेडी अस्पताल लाने वाले कर्मचारियों, कोटक महिंद्रा बैंक कर्मियों सहित वारदातस्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की तो राज खुला।

खबरें और भी हैं...