पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेड़ली से दि‍ल्ली के लि‍ए ट्रेन चलाई जाए

खेड़ली से दि‍ल्ली के लि‍ए ट्रेन चलाई जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ली| कस्बे की एनसीआर रेल यात्री समिति का प्रतिनिधि मंडल उत्तर पश्चिम रेलवे के उच्चाधिकारियों से जयपुर जाकर मिला। इस दौरान उन्‍होंने कस्बे के रेलवे स्‍टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव सहित नई ट्रेन चलवाने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक से कई मांग रखी। जिसमें जयपुर लखनऊ 19715-16 को सप्ताह में तीन दिन की जगह प्रतिदिन कराने की मांग रखी। इसके अलावा बांदीकुई से भरतपुर के बीच में पड़ने वाले कि‍सी भी रेलवे स्‍टेशन से दि‍ल्ली जाने की सीधी सुविधा नहीं होने पर जयपुर-दि‍ल्ली वाया अलवर, रेवाड़ी होकर चलने वाली दैनिक यात्री ट्रेनों में से कि‍सी एक का संचालन वाया बांदीकुई, मुंडावर, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा होकर कराने की मांग रखी। इसके अलावा उत्तर-मध्य रेलवे की आगरा-बांदीकुई या ऋषिकेश- बांदीकुई में से कि‍सी एक पैसेंजर ट्रेन को जयपुर तक चलाने की अनुमति उत्तर मध्य रेलवे को देने की मांग रखी जिससे कम किराए में लोगों को जयपुर जाने की सुविधा मिल सके। इसके अलावा अजमेर-सियालदाह 12987-88 सुपर फास्ट का ठहराव खेड़ली स्‍टेशन पर कराने की मांग रखी गई जिससे बंगाल, बिहार, उड़ीसा आदि क्षेत्रों से व्यापारियों को सुविधा मिल सके। जिस पर जीएम उत्तर-मध्य रेलवे द्वारा उक्त मांगों पर विचार करने का आश्वासन दि‍या गया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में अध्‍यक्ष महेंद्र जैन, धर्मसिंह मीणा, रामबाबू खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...