अलवर| नीमराना में स्थापित औद्योगिक इकाइयों के एचआर प्रतिनिधियों की कार्यशाला शुक्रवार को रमसा उपायुक्त तूलिका सैनी की अध्यक्षता में रीको कार्यालय नीमराना में हुई। इसमें उपायुक्त ने ज्ञान संकल्प पोर्टल व मुख्यमंत्री विद्यादान कोष की जानकारी दी। उन्होंने सीएसआर के तहत उपलब्ध राशि से जिले के शैक्षिक व मूलभूत संसाधनों के विकास के लिए सहयोग की बात कही। इस दौरान एडीपीसी डॉ. सुरेंद्र यादव, डीएसएफ भागचंद खींची सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।