पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एससी एसटी, अंत्योदय व प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र महिलाओं को भी मिलेगा उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन

एससी-एसटी, अंत्योदय व प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र महिलाओं को भी मिलेगा उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से अब नई उज्ज्वला योजना में गरीबों, एससी-एसटी, अंत्योदय, प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र और सबसे पिछड़े वर्ग की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना में इन पांच वर्गों को शामिल करने का सरकार का उद्देश्य शत-प्रतिशत घरों में एलपीजी कनेक्शन पहुंचाना है। सरकार की ओर से पहले उज्ज्वला योजना में आर्थिक जनगणना में शामिल गरीब परिवार की महिलाओं को ही गैस कनेक्शन जारी किए गए थे। नई योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को पहली छह रिफिल की सब्सिडी उनके बैंक खातों में जमा होगी। सातवीं बार से गैस रिफिल कराने पर सब्सिडी से लोन का पैसा धीरे-धीरे काटा जाएगा। इस योजना के प्रथम चरण में 33 गांवों को 5 मई तक धुआं मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। ये वे 33 गांव हैं, जहां योजना के 5169 गैस कनेक्शन पेंडिंग चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 25 मई 2017 को जिले में लागू हुई उज्ज्वला योजना में अब तक एक लाख से ज्यादा गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। अब जिले में कुल 79 फीसदी परिवारों के पास गैस कनेक्शन हैं। जिला नोडल अधिकारी शिखा आहूजा ने बताया कि नई योजना के तहत आर्थिक गणना में शामिल परिवार के पुरुष की जगह अब महिला का नाम जुड़ सकेगा, जिससे वे निशुल्क गैस कनेक्शन लेने की हकदार होंगी।

मिलेगी राहत

जिले में 79 फीसदी लोगों के पास है गैस कनेक्शन, 5 मई तक 33 गांवों काे धुआं मुक्त करने का लक्ष्य

20 अप्रैल को 51 गांवों में मनेगा उज्ज्वला दिवस

पेट्रोलियम मंत्रालय की पहल पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत 20 अप्रैल को जिले के 51 गांवों में उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। इस एलपीजी पंचायत में उज्ज्वला योजना में गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाली महिलाओं को शामिल किया जाएगा। यहां उन्हें एलपीजी गैस सिलेंडर के लाभ बताए जाएंगे और उनसे संबंधित सभी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा। उज्ज्वला दिवस की तैयारियों को लेकर जिला नोडल अधिकारी शिखा आहूजा एवं रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी रणधीर सिंह ने सोमवार को जिले के सभी गैस वितरकों की बैठक ली।

खबरें और भी हैं...