पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़| अलवर मार्ग पर थानाराजाजी फाटक के समीप बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पॉवर हाउस के पास राजगढ़ निवासी रूपनारायण मीना ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र अजय कुमार मीना (20) रविवार शाम राजगढ़-अलवर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरकर आ रहा था कि तभी सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अजय गंभीर घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की सहायता से राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...