जिले के 13 शेष डाकघरों में भी खुलेंगे आधार कार्ड केंद्र
अलवर| जिले के 13 डाकघरों में अगले 15 दिनों में आधार कार्ड केंद्र खोले जाएंगे। जिले के 36 डाकघरों में ये केंद्र खुलने थे। इनमें से 23 डाकघरों में खुल चुके हैं। प्रवर अधीक्षक बीएल भाटी ने बताया कि डाकघरों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य करने वाले कर्मचारियों की दो दिवसीय ट्रेनिंग 18 अप्रैल को प्रारंभ होगी।