आरटीओ ऑफिस में आज भी नहीं होंगे पंजीयन संबंधी कार्य
अलवर| प्रादेशिक परिवहन कार्यालय अलवर में वाहन सॉफ्टवेयर के अपग्रेडेशन के कारण मंगलवार को भी पंजीयन संबंधी कार्य नहीं होगा। जिला परिवहन अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को वाहन पंजीयन, ट्रांसफर, डुप्लीकेट पंजीयन प्रमाण पत्र, हाइपोथिकेशन के कार्य बंद रहेंगे। लाइसेंस संबंधी समस्त कार्य होंगे।