पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वोल्वो बस पलटने से 32 यात्री घायल, 3 जयपुर रैफर

वोल्वो बस पलटने से 32 यात्री घायल, 3 जयपुर रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़| दिल्ली-जयपुर हाईवे 8 पर शनिवार तड़के अनियंत्रित वाेल्वाे बस सोतानाला के पास सड़क का नाला कूदकर पलट गई। इसमें सवार 32 यात्री घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटपूतली के बीडीएम में अस्पताल से जयपुर के लिए रैफर किया गया। हादसा का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत व पनियाला थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पनियाला थाना क्षेत्र के सोतानाला फ्लाईओवर के पास दिल्ली से जयपुर जा रही प्राइवेट कंपनी की ट्रेवल्स वोल्वो बस शनिवार तड़के करीब 4.30 बजे हाईवे सड़क किनारे बने नाले को तोड़ते हुए नीचे जाकर पलट गई। इससे इसमें सवार 32 यात्री घायल हो गए। इसके साथ ही कई मासूमों को भी मामूली चोटें आई हैं।

खबरें और भी हैं...