पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंडल मार्च निकाल बलात्कार व हत्या के खिलाफ जताया रोष

कैंडल मार्च निकाल बलात्कार व हत्या के खिलाफ जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरगढ़ |बलात्कार की घटनाओं के विरोध में गांव बागड़िया व अमरगढ़ में विभिन्न संगठनों की ओर से कैंडल मार्च व रोष मार्च निकाला गया। बाबा जीवन सिंह क्लब के प्रधान गुरजीत सिंह गिल्ल, विज्ञान वेलफेयर क्लब के प्रधान डॉ. पवित्र सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा तो दे दिया गया है, परंतु अब भी महिलाएं असुरक्षित हैं। जब तक ऐसा अपराध करने वाले लोगों के लिए सख्त कानून नहीं बनाए जाते तब तक ऐसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकता। इस मौके पर सुनंदा गिल्ल, कुलवंत मोहाली, सरपंच परमवीर सिंह, सुखजिंदर झल्ल आदि उपस्थित थे।(राजेश दुग्गल)

खबरें और भी हैं...