- Hindi News
- National
- भुरथला गांव में कुर्की करने आए तहसीलदार और पटवारी किसानों के विरोध पर बैरंग लौटे
भुरथला गांव में कुर्की करने आए तहसीलदार और पटवारी किसानों के विरोध पर बैरंग लौटे
किसान की जमीन की कुर्की रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से गांव भुरथला में कुर्की करने आए तहसीलदार व पटवारी का विरोध किया गया। जिस कारण अधिकारियों को बिना कुर्की किए वापस लौटना पड़ा। इस मौके भाकियू के प्रधान मनजिंदर सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से 9 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जिसकी कई किश्तें वह बैंक को लौटा चुका है। परंतु 3 लाख 75 हजार न भरे जाने पर बैंक की ओर से उसकी जमीन की कुर्की भेजी गई। जिसके तहत तहसीलदार बहादूर सिंह व पटवारी सोहन लाल जमीन की कुर्की करने आए थे। जिस कारण यूनियन की ओर से अधिकारियों का विरोध करने पर बिना कुर्की किए ही लौट गए। इस मौके पर सरबजीत सिंह, महिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, चमकौर सिंह, जगविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रितपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, हरबंस कौर आदि उपस्थित थे। इस संबंधी तहसीलदार बहादर सिंह ने कहा कि बैंक का कोई भी मुलाजिम न पहुंचने पर कुर्की स्थगित की गई है। (दुगल)
जसवीर सिंह ने एसबीओपी से 9 लाख लियाा था कर्ज, 3.75 लाख था बाकी
अमरगढ़ में कुर्की के विरोध में नारेबाजी करते किसान।