पूर्व विधायक के भाई के भाेग पर गणमान्यों ने सांझा किया दुख
अमरगढ़| शिअद के पूर्व विधायक इकबाल सिंह झूंदा के चचेरे भाई का 6 मई को देहांत हो गया था। जिनकी आत्मिक शांति के लिए पाठ के भोग गांव झूंदा में डाले गए। इसमें जिले की समूह सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने झूंदा परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा भेजा शोक प्रस्ताव भी पढ़ा गया। इस मौके पर पूर्व खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, जसवीर सिंह, मेघ सिंह, हरदेव सिंह, गोबिंद सिंह, मनजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, दर्शन सिंह, रजिंदर सिंह, दलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।