दिव्यांगों, विधवाओं व वृद्ध लोगों को पेंशन बांटी
अमरगढ़| कांग्रेस के यूथ नेता जसविंदर सिंह धीमान की ओर से गांव कृष्णगढ़ में पेंशन देने का कार्यक्रम किया गया। इस मौके कांग्रेस के यूथ नेता जसविंदर सिंह धीमान ने कहा कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व पंजाब सरकार द्वारा चलाई स्कीमों के तहत दिव्यांगों, विधवाओं व वृद्ध लोगों को पेंशन दी गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। इस मौके पर पवित्र सिंह, बलजिंदर सिंह, सर्वजीत सिंह, तेजी कमालपुर, निर्मलजीत सिंह, करनैल सिंह आदि उपस्थित थे। (दुगल)