भाकियू ने 10 से खेतों में 16 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग
अमरगढ़|भारतीय किसान यूनियन(एकता उग्राहां ) गांव मंडवी की बैठक बलजिंदर सिंह हथन व सरबजीत सिंह भूरथला की अगुवाई में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से गुरतरण सिंह को प्रधान चुना गया। इस मौके नवनियुक्त प्रधान गुरतरण सिंह ने कहा कि किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए यूनियन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। सरकार के फैसले मुताबिक 10 जून से धान की फसल लगाने के संबंध में सरकार से मांग की गई है कि धान की फसल लगाने के लिए 10 जून से खेतों में 16 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए। इस मौके बलजिंदर सिंह हथन ने बताया कि यूनियन के बाकी सदस्यों में मेजर सिंह सीनियर उप प्रधान, जीत सिंह को महासचिव, मेहर सिंह को उप प्रधान, बरिंदर सिंह को खजानची, परमजीत सिंह को सहायक खजानची, हरिंदर सिंह को प्रेस सचिव व गुरमीत सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। (दुगल)