अमरगढ़ |रूड़की कलां में इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम के ताले तोड़कर चोर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए है। गोदाम के मालिक बलजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह फोन आया था कि उनके गोदाम के ताले टूटे पड़े है। जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो गोदाम के ताले टूटे हुए थे। जहां से 7 वाशिंग मशीनें, 8 फ्रिज, इनवर्टर सेट, दो पुराने बैटरे चोरी हो चुके थे। जोड़ेपुल चौकी के इंचार्ज केवल सिंह ने बताया घटनास्थल का दौरा कर सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया हैं। (दुगल)