पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाकियू ने रुकवाई जमीन की कुर्की

भाकियू ने रुकवाई जमीन की कुर्की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरगढ़| भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से गांव जागोवाल में किसान की जमीन की कुर्की रोकी गई। यूनियन नेता बलजिंदर सिंह हथन व सरबजीत सिंह ने कहा कि किसान रणजीत सिंह का दूसरे किसान के साथ पैसे का लेन देन था। इसकी गारंटी के लिए एक परनोट लिखा गया था, परंतु दूसरे पक्ष ने धोखे से परनोट कोर्ट में केस के तौर पर लगा दिया। इसी आधार पर किसान रणजीत सिंह की जमीन की कुर्की होनी थी, जिसका किसान यूनियन ने विरोध किया। भड़के यूनियन सदस्यों ने सरकार के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर निर्मल सिंह हथन, गुरतरन सिंह, हरविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, चमकौर सिंह, नरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, केवल सिंह, मनप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे। (दुगल)

धोखे से परनोट कोर्ट में लगाने का आरोप

अमरगढ़ के गांव जागोवाल में कुर्की रोकने के लिए पंहुचे किसान।

खबरें और भी हैं...