पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • जख्मी युवक की इलाज के दाैरान भागलपुर में माैत

जख्मी युवक की इलाज के दाैरान भागलपुर में माैत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जख्मी युवक की इलाज के दाैरान भागलपुर में माैत

अमरपुर |
शाहपुर चौक के समीप शनिवार की दाेपहर बाइक दुर्घटना में दो युवक के जख्मी हाे जाने के बाद, अमरपुर अस्पताल से दाेनाें काे गंभीर हालत में डाॅक्टराें ने भागलपुर के मायागंज अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दाैरान रविवार काे एक युवक की माैत हाे गयी। रामचन्दरपुर इटहरी के दशरथ मोहली एवं नन्दु यादव आवश्यक कार्य के लिए बाइक से अमरपुर आ रहा था। दशरथ माेहली की माैत के बाद परिजनाें में काेहराम मच गया। रविवार की दाेपहर शव के गांव पहुंचते ही प|ी पाैरिया देवी दहाड़े मारकर राे रही थी। वहीं बच्चे भी अपने पिता के शव से लिपट कर राे रहे थे। दशरथ घर का एकमात्र कमाऊ पुत्र था, जिसकी माैत के बाद 14 वर्षीय पुत्री शीला कुमारी, 11 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, 5 वर्षीय रेखा कुमारी के अलावा प|ी व बूढ़ी मां पार्वती के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हाे गयी है। दशरथ बांस से सूप व डलिया बना कर अपने परिवार का भरन पोषण करता था।

खबरें और भी हैं...