पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • फाेन पर ज्यादा बात करने पर टोका ताे बेटी ने खाया जहर

फाेन पर ज्यादा बात करने पर टोका ताे बेटी ने खाया जहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के दौना गांव में एक लड़की ने पिता द्वारा मोबाइल फोन पर ज्यादा बात करने को लेकर डांटने से आक्रोशित होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रेफरल अस्पताल अमरपुर में दाखिल कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार दौना गांव निवासी माे. नसीम की 24 वर्षीया पुत्री शमां परवीन रविवार की सुबह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। पिता फोन पर ज्यादा बात करने से मना किया ताे गुस्से में उसने चूहा मारने की दवा खा ली। इसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हाेती देख परिजनाें ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

युवती की शादी भागलपुर के असानदंपुर गांव के माे. अनवर के साथ तीन वर्ष पूर्व हुर्इ थी। उसे एक 2 साल का एक बेटा भी है। कुछ दिन पहले ही वह मायके अाई थी। दूसरी अाेर अमरपुर थाना क्षेत्र के ही पैरघा गांव में एक अाैर महिला द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने अाया है। गांव के जय प्रकाश मिस्त्री की 45 वर्षीय प|ी सुषमा देवी ने पारिवारिक कलह की वजह से कीटनाशक खा लिया। इसकी भनक लगते ही परिजन उसे अानन-फानन में अमरपुर रेफरल अस्पताल लेकर आए। वहां उसका इलाज चल रहा है। रेफरल अस्पताल के डाॅक्टराें ने बताया कि दाेनाें महिला खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...