पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • कर्नाटक में सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

कर्नाटक में सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी

अमरपुर | कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस की सरकार बनने पर प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। रविवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ं कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के घटनाक्रम पर खुशी जाहिर की। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी, युवा कांग्रेस अमरपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीर कुमार, उपाध्यक्ष बलराम यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम भगत, युवा राजद नेता अशोक साह, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल झा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। राजद नेता माे. अबुलास, रविशंकर कुमार भगत, भीखनपुर पंचायत के मुखिया मृत्युंजय शर्मा, कांग्रेस के वरीय नेता जयप्रकाश मोदी, युवा कांग्रेस के बांका लोकसभा क्षेत्र अध्यक्षा निशी कुमारी, युवा कांग्रेस अमरपुर विधानसभा उपाध्यक्ष बलराम यादव, राकेश कुमार भगत, राजकुमार पोद्दार, युवा कांग्रेस नेता निशांत समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

खबरें और भी हैं...