अमरपुर | शिक्षक व छात्रों के बीच आध्यात्मिक सामंजस्य ज्ञान की जरूरत वर्तमान शिक्षा में निहायत जरूरी है। अगर शिक्षक छात्रों को आध्यात्मिक ज्ञान शैक्षणिक भ्रमण के दौरान देना शुरू कर दें, तो छात्रों में वैज्ञानिक रूचि जगती है। शारीरिक स्वस्थ जीवन व मानसिक संतुलन को आत्मबल मजबूती के साथ बनाये रखने के लिये आध्यात्मिकता जरूरी है। ये बातें जीव विज्ञान के शिक्षक सह पर्यावरण विशेषज्ञ प्रवीण कुमार प्रणव ने ज्येष्ठगौरनाथ महादेव मंदिर में आये छात्रों की टोली जो मध्यविद्यालय मारूफचक भागलपुर से शैक्षणिक भ्रमण में आए थे। छात्रों ने वहां पूजा करने के बाद कहा अखबारों के माध्यम से जिसकी जानकारी मिलती थी, उन पहाड़, नदी व वृक्षों को देखकर मन गद्-गद् हो गया। बच्चों ने सूखती नदी को देखकर बच्चे भी चिंतित थे।