पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • भाजपाइयों ने सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का लिया संकल्प

भाजपाइयों ने सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शंभूगंज | पौकरी पंचायत की पूर्व मुखिया पिंकी देवी के दरवाजे पर रविवार को शंभूगंज पश्चिमी मंडल के भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्षों एवं 21 सदस्यीय टीम की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बूथ संख्या 99 के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने की। बैठक में मंडल मंत्री सह शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदेश युवा मोर्चा अटल सेना प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार शर्मा, मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह सह शंभूगंज पश्चिमी मंडल प्रभारी, मंडल मंत्री सह शक्ति केंद्र प्रभारी जगन्ननाथ साह, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाष पांडेय, जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, कुंदन कुमार, शक्ति केंद्र प्रभारी विश्वजीत सिंह, जिला युवा मोर्चा मंत्री रोहण साह सह कमल क्लब अमरपुर विधानसभा सह प्रभारी और सभी बूथ अध्यक्ष शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...