पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • नोटबंदी से उद्योगपति हुए मालामाल गरीब हो गए कंगाल : जयप्रकाश

नोटबंदी से उद्योगपति हुए मालामाल गरीब हो गए कंगाल : जयप्रकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने मंगलवार को अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के पांच गांवों में सांसद निधि से पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। सांसद ने दौना, गोरगम्मा, संग्रामपुर, चिरैया एवं बल्लिकित्ता गांव में पीसीसी सड़क एवं बल्लीकित्ता गांव में यात्री शेड का उद्घाटन किया। इस क्रम में उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र और बिहार सरकार की जमकर आलोचना की।

सांसद ने कहा कि नाेटबंदी ने गरीबों को कंगाल बना दिया और उद्योगपतियों को मालामाल कर दिया। उन्हाेंने कहा कि महादलितों से आरक्षण छीना जा रहा है। बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है। शिक्षा का स्तर गिर रहा है। बिहार में मुख्यमंत्री सात निश्चय याेजना में लूट मची हुर्इ है। पीसीसी सड़कों के उद्घाटन के क्रम में उन्होंने कहा कि सभी सड़कें 6 लाख की लागत से बनी है। आम जनता को अब आवागमन में परेशानी नहीं होगी।

6 लाख की लागत से बनी हैं सभी सड़कें, यात्री शेड का भी किया उद्घाटन

खबरें और भी हैं...