पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पारिवारिक विवाद में युवक ने खाया जहर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के अंतीचक गांव निवासी अानंदी मंडल के बेटे हीरालाल मंडल ने परिवारिक कलह में जहर खा लिया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनाें ने उसे अमरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दाैरान माैत हाे गई। युवक की माैत के बाद परिजनाें ने डाॅक्टराें पर लापरवाही का अाराेप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनाें ने अस्पताल के मुख्य गेट के सामने शव रखकर अमरपुर-शाहकुंड सड़क को जाम कर दिया और डाॅक्टराें के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। हंगामे की सूचना पर अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई वीरेंद्र मंडल के बयान पर मामले में यूडी केस दर्ज किया गया। परिजनाें के अनुसार समय पर इलाज शुरू होता ताे युवक की जान बच सकती थी। उन्होंने बताया कि वे दो घंटे से मरीज को लेकर अस्पताल में बैठे थे।

खबरें और भी हैं...