बांका | पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने गुरुवार को बांका विधानसभा के दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ककबारा पंचायत एवं जमुआ पंचायत के अमरपुर, जमुआ, खमारी, ककबारा, कटेली सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि केंद्र की सभी योजनाएं गरीबों और आम नागरिकों के लिए चलाई जा रही है।
इसका लाभ घर-घर तक पहुंचना चाहिए। पूर्व सांसद ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान यह भी जानने का प्रयास किया कि कितने लोगों को लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं से किन-किन गांवों को सुविधा मिली है। किन-किन लोगों की जरूरत पूरी हुई है। ये सभी जानकारियां उन्होंने ग्रामीणों से ली। पूर्व सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं की जानकारी नहीं रहती है। इसलिए उनके बीच जागरूकता फैलाना जरूरी है