अमरपुर | चोरी की बिजली जलाने के आरोप में बिजली कंपनी के कनीय अभियंता महादेव प्रसाद सिंह ने सात लोगाें के खिलाफ लिखित आवेदन देकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी नरेश मंडल, डब्ल्यू मंडल, वासुदेव मंडल, राधे मंडल, रामविलास शर्मा, प्रमोद शर्मा एवं बद्री शर्मा पर 7 से 8 हजार रुपए तक बिजली बिल बकाया थे। इसके बावजूद ये लोग बिजली चोरी की बिजली जला रहा थे, जिसे छापेमारी अभियान के तहत देखा गया। वहीं थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया आवेदक के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उक्त लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।