पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • स्कूल में लटक रहा था ताला, बच्चों को नहीं मिला मध्याह्न भोजन, नहीं थे शिक्षक

स्कूल में लटक रहा था ताला, बच्चों को नहीं मिला मध्याह्न भोजन, नहीं थे शिक्षक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के स्कूलों में शिक्षा का क्या स्तर है इसकी एक बानगी शुक्रवार काे धनाय गांव स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में देखने को मिली। स्कूल में ताला लटक रहा था, पूछने पर पता चला एक शिक्षक छुट्टी पर हैं दूसरे शिक्षक अपने निजी कार्य से स्कूल नहीं आए हैं। ग्रामीणाें ने बताया अक्सर यहां दाे में एक ही शिक्षक स्कूल आते हैं। स्कूल के अंदर भी अव्यस्था का भी अालम है। न ताे शाैचालय ठीक था, अाैर न ही स्कूल परिसर में चापानल ही माैजूद था। परिसर में जानवर चर रहे थे। ग्रामीणाें ने बताया एचएम स्नेहा कुमारी बिना सूचना दिये शुक्रवार को विद्यालय बंद कर चली गयीं। बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं मिला। ग्रामीणों ने बताया रसोइए की बहाली में गरीब विधवा की जमीन जायदाद वाली महिला की बहाली की गई।

ग्रामीणों व छात्रों के द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। स्कूल के तीन साल पूरे नहीं हुए हैं, तीन साल पूरे होने के बाद ही रखरखाव के लिए राशि आयेगी एवं विद्यालय मरम्मत का कार्य किया जाएगा। स्नेहा कुमारी, एचएम

विद्यालय की प्रधान स्नेहा कुमारी शुक्रवार को डीएलएड की ट्रेनिंग के लिए बांका आई हुई हैं। उन्होंने छुट्टी के लिए सीआरसी में आवेदन नहीं दिया होगा, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। माे अहसन, डीपीओ शिक्षा विभाग

खबरें और भी हैं...