पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • सुल्तानपुर की उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन

सुल्तानपुर की उपमुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरपुर | क्षेत्र के सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने पंचायत की उपमुखिया मुन्नी खातून के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर बीडीअाे को आवेदन दिया है। आवेदन में वार्ड सदस्य माे. अनसार, रईस आलम, मंजुला देवी, अंजना देवी, माे. शमसीर आलम, माे. जावेद अख्तर, माे. रफीक, किरण देवी ने कहा है कि 2016 में हुए चुनाव के बाद पंचायत की मुखिया नौशाबा खातून द्वारा आज तक नियम के मुताबिक आमसभा या कार्यकारिणी की बैठक नहीं बुलाई गई है। मुखिया पति माे. हसनैन, पंचायत सचिव लक्ष्मीकांत पंडित और माे. सिराज की मिलीभगत से फर्जी तरीके से बैठक कर योजना पारित कराया जाता है। उपमुखिया इसका विरोध नहीं करती हैं और वार्ड सदस्यों को भी इससे अवगत नहीं कराती हैं। इस कारण वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...