पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छतहारा से सात वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरपुर | अमरपुर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात वारंटियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के छतहारा गांव से सीताराम सिंह, राधे सिंह, खंजरपुर गांव से चुल्हाय ठाकुर, भदरिया गांव से अर्जुन राम एवं बाबुलाल राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। विश्वम्भरचक गांव से अशोक राय एवं बेचन मंडल को गिरफ्तार कर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी भागलपुर की काेर्ट भेज दिया। सभी अभियुक्तों पर विभिन्न मामले को लेकर न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था।

खबरें और भी हैं...