प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा साेमवार काे स्व. राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में स्व. गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बांका लोकसभा अध्यक्षा निशि कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा स्व. गांधी गरीबों के सच्चे हितैशी थे। प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा उनके कार्यकाल में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई, जिसमें मुख्य रूप से इंदिरा आवास योजना है। मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश मोदी, अजय कुमार चक्रवर्ती, जिला महासचिव अनिल झा, युवा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष प्रवीर कुमार, उपाध्यक्ष बलराम यादव, निशांत कुमार, राजेश घोषाल, कामेश्वर प्रसाद साह, हिमांशु ठाकुर, राकेश कुमार भगत, निखिल घोषाल, राजकुमार पोद्दार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यालय में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस कार्यकर्ता।