पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • बालू घाट में गाेलीबारी को पुलिस ने बताया अफवाह

बालू घाट में गाेलीबारी को पुलिस ने बताया अफवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के खंजरपुर गांव स्थित बालू घाट से अवैध तरीके से माफियाअाें द्वारा बालू उठाव व इस दाैरान हुर्इ गाेलीबारी की सूचना पर साेमवार दिन भर अमरपुर पुलिस खाक छानती रही। लेकिन पुलिस काे खंजरपुर व अासपास के किसी भी घाट पर गाेलीबारी हाेने की पुष्टी नहीं हाे पायी। मालूम हाे कि रविवार काे एेसी सूचना मिल रही थी कि खंजरपुर बालू घाट पर गाेलीबारी हाेने की अफवाह फैली थी। जिसके बाद अमरपुर थानाध्यक्ष सक्रिय हाेकर इसकी छानबीन में जुट गये थे। उन्हाेंने बताया कि रविवार की रात से लेकर साेमवार की दाेपहर तक खंजरपुर सहित अासपास के घाटाें पर जाकर काफी छानबीन की लेकिन, इस प्रकार की घटना काे लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं हाे पायी। उन्हाेंने बताया कि पुलिस अवैध बालू उठाव काे लेकर पूरी तरह से सक्रिय है। किसी भी घाट से अवैध बालू का उठाव नहीं हाेने दिया जाएगा, इसके लिए किसी भी हद जाकर कार्रवार्इ करनी हाेगी, वे करेंगे।

खबरें और भी हैं...