पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति स्कीम परीक्षा का रिजल्ट घोषित

नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति स्कीम परीक्षा का रिजल्ट घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एससीईआरटी की ओर से होने वाली नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति स्कीम परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित हो गया। इसमें जिले से 9 छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए। अमरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय सह संकुल कुल्हड़िया की छात्रा निशा कुमारी भी उत्तीर्ण हुई। विद्यालय के एचएम पप्पू हरिजन ने बताया कि मध्य विद्यालय कुल्हड़िया से कई छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन विद्यालय से मात्र एक ही छात्रा उत्तीर्ण हुई। इसके लिए गरीब छात्र-छात्राओं को पुस्तक नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई थी। एससीईआरटी की ओर से पूरे राज्य का नेशनल मींस कम मेरिट छात्रवृत्ति स्कीम परीक्षा 18 का रिजल्ट घोषित होने एवं बांका जिले में 9 छात्राओं के साथ अमरपुर प्रखंड से मध्य विद्यालय कुल्हड़िया से निशा कुमारी द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण होने पर इस विद्यालय के शिक्षक लक्ष्मण पासवान, अजय कुमार भगत, शिक्षिका रश्मि कुमारी, वीणा मिश्रा आदि सभी शिक्षकों में काफी खुशी है।

खबरें और भी हैं...