पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • युगांतर एकेडमी के सफल बच्चों को किया सम्मानित

युगांतर एकेडमी के सफल बच्चों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरपुर | क्षेत्र के युगांतर एकेडमी में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तीसरा स्थान पाने वाले छात्रों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी, दूसरा स्थान छोटी कुमारी एवं तीसरा स्थान रौशन कुमार को मिला। सभी सफल छात्रों को संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सीताराम शर्मा ने कॉपी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा सभी छात्र एवं छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई व अपने गुरू जनों के अलावा अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करनी चाहिए। मौके पर पर विद्यालय के प्राचार्य बटेश्वर प्रसाद निराला, शिक्षक भोला प्रसाद सिंह, विजय कुमार यादव, अनिता देवी, वंदना देवी, अशोक मंडल के साथ-साथ छात्रों के अभिभावक शोभा देवी, कविता देवी, लालमणि देवी समेत स्कूल के अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...