पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bhagalpur
  • कर्नाटक में जीत से उत्साहित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कर्नाटक में जीत से उत्साहित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में जीत से उत्साहित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

भास्कर न्यूज | अमरपुर

कर्नाटक में हुई विधानसभा में भाजपा को मिली जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। अमरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष गौतम मोदी के नेतृत्व में जश्न मनाते हुए एक दूसरे को मिठाई कर बधार्इ दी। मौके पर नगर महामंत्री भोलू पोद्दार ने कहा आज भाजपा कर्नाटक विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह जीत भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह को दिया। उनके कठिन परिश्रम से पार्टी ने वहां शानदार जीत हासिल की। मौके पर जिला मंत्री सह नगर प्रभारी मृत्युंजय शर्मा, नागेश्वर राय, किसान मोर्चा के विपिन राणा, सुभाष गोस्वामी, शालीग्राम साह, गोपाल भगत, फुलचंद दास, रामदेव भगत, गुंजन भारती, सीताराम झा, रेखा देवी, अरूण शर्मा, उदय शर्मा समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...