तीन दिनाें से अंधकार में जी रहे बलुअा के ग्रामीण
बिजली कंपनी के ढुलमुल रवैये के कारण सुल्तानपुर पंचायत के बलुआ गांव के लोग तीन दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण माे. युसुफ, माे. शहनवाज आलम आदि ने बताया गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व ही जल गया है, बिजली कंपनी को नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इस कारण 150 घर वाले गांव में अंधेरा छाया हुअा है। ग्रामीणाें ने इसकाे लेकर सांसद से भी गुहार लगाई है। बिजली कंपनी के अधिकारियाें द्वारा अब तक बिजली अापूर्ति बहाल नहीं किए जाने से ग्रामीणाें में अाक्राेश व्याप्त हाे गया है। दाे दिनाें बाद से शुरू हाे रहे रजमान के दाैरान गांव में बिजली नहीं रहने की अाशंका ग्रामीण जता रहे हैं।