उन्नयन क्लास में छात्रों के साथ बैठे एडिशनल सेक्रेटरी
केंद्र सरकार के रक्षा विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी जिवेश कुमार उन्नयन बांका प्रोजेक्ट का जायजा लेने मंगलवार को बांका पहुंचे। वे डीएम कुंदन कुमार, डीईअाे अनिल कुमार शर्मा के साथ अमरपुर के सीएमएस हार्इ स्कूल शाहपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उन्नयन क्लास का जायजा लिया। इस दाैरान उन्हाेंने उन्नयन क्लास में पढ़ रहे बच्चाें से कई सवाल भी पूछे और बच्चाें से उनका जवाब पाकर खुशी जताई। मौके पर उन्नयन क्लासेस के नोडल पदाधिकारी माे. एनुल हक, प्लस टू के वरीय शिक्षक डाॅ. रविशंकर कुमार चौधरी समेत विद्यालय के शिक्षक दयानंद आर्य, निरंजन कुमार शर्मा, माे. शहनवाज रिजवी, राकेश कुमार, विपिन वैद्य एवं स्कूल के छात्र-छात्रा मौजूद थे।