आजी मां शक्तिपीठ अमायन में 27 मई से होने वाले 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। बैठक में महायज्ञ की तैयारियों को लेकर 74 गांवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में उपस्थित जन-प्रतिनिधि, समाजसेवियों और पंचायत सरपंचों ने निर्णय लिया है कि महायज्ञ और श्रीमद भागवत कथा का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए सभी महानजन अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को धर्म लाभ के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रय| करेंगे।
धर्म गुरुओं के सानिध्य में होगा आयोजन: महायज्ञ से पूर्व नगर में भव्य कलश यात्रा, साधुओं को भोजन, यज्ञ, कथा, अतिथि आवास, सुरक्षा, साज-सज्जा, मेला साहित्य सहित आदि जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के लिए जिम्मेदारों को दायित्व दिया गया है। महायज्ञ का आयोजन धर्म गुरुओं के सानिध्य में किया जाएगा।