फाटक बाहर मेन रोड पर लग रही सब्जी मंडी, आवागन प्रभावित
फाटक बाहर मेन रोड पर लग रही सब्जी मंडी, आवागन प्रभावित
मुरैना | फाटक बाहर क्षेत्र में बनाई गई नई सड़क पर जैन मंदिर से अंबाह तिराहे तक सब्जीमंडी संचालित होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। जबकि नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में लगने वाली सब्जी मंडी को शिफ्ट करने सुभाष नगर में चबूतरे बनवा रखे हैं। लेकिन नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थान पर सब्जी मंडी शिफ्ट नहीं करने राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं इस क्षेत्र की ट्रेफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है इस क्षेत्र में ट्रेफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सब्जी मंडी को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करना अत्यंत आवश्यक है।