पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • कश्यप समाज की मीटिंग में प्रधान ने दिया परिवार मिलन समारोह में आने का न्यौता

कश्यप समाज की मीटिंग में प्रधान ने दिया परिवार मिलन समारोह में आने का न्यौता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहड़ा गांव में बैठक करते कश्यप समाज के पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

गांव मोहड़ा में कश्यप समाज द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में पंजोखरा साहिब रोड स्थित फार्म में कश्यप समाज की ओर से 3 जून को होने वाले कश्यप परिवार मिलन समारोह के आयोजन को लेकर विचार किया गया। जिला प्रधान तरसेम सिंह कश्यप ने बताया कि समारोह में कश्यप परिवारों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा एवं पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष देशराज कश्यप, पूर्व विधायक रमेश कुमार, पूर्व विधायक डॉक्टर अशोक कश्यप, पूर्व डीएसपी करता राम, ब्लॉक समिति चेयरमैन रीना रानी कश्यप, डिप्टी एडवोकेट जनरल हरियाणा व चंडीगढ़ नीलम कश्यप, जिला परिषद सदस्य एवं संयोजक पंचायत राज कुरुक्षेत्र सुरेंद्र माजरी, लेखक राजेश कश्यप टिटोली, वाइस चेयरमैन बीसी कमीशन पंजाब निर्मल सिंह, कश्यप राजपूत सभा चंडीगढ़ चेयरमैन एनआर मेहरा सहित एडवोकेट गुलाब सिंह, जयपाल कश्यप, राजपाल कश्यप, राजीव कश्यप मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...