मां शब्द पर आधारित नाटक, गीत पेश किए
कैंट में मदर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित करतीं फ्रेंड्स क्लब की मेंबर्स।
भास्कर न्यूज | अम्बाला
फ्रेंडस क्लब ने धूमधाम से मदर्स डे मनाया। चेयरपर्सन मोनिका विग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर सभी ने मां शब्द पर आधारित नाटक, गीत आदि पेश किए। मुख्य अतिथि के तौर पर मीरा काकरान उपस्थित रही। गेस्ट ऑफ आॅनर के तौर पर बरखा चौहान उपस्थित रहीं। इस मौके पर मृदुला भारद्वाज, संजना त्रेहन, सारिका अरोड़ा, मोना भल्ला, आरती सहगल, ममता सोढ़ी आदि मौजूद रहे।