पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साईं धाम मंदिर में आज होगी भजन संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | साईं धाम मंदिर का आठवां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को श्री साईं सेवक मंडल द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। साईं धाम मंदिर, लक्ष्मीपुरा नजदीक टांगरी पुल महेश नगर में समारोह का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से साईं भजन संध्या का शुभारंभ होगा। इसमें कव्वाल एवं भजन गायक जुनैद जुबेर साईं का गुणगान करेंगे। इस मौके मुख्य अतिथि के तौर पर खेल व स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार अनिल विज मौजूद रहेंगे। भजन संध्या के बाद रात्रि 9 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...