विश्व के कुल वाहनों में से 1 प्रतिशत हमारे देश में, दुर्घटनाओं का आंकड़ा 7 प्रतिशत : मंजू
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रकल्प प्रभारी शिक्षिका मंजू ने जानकारी दी कि हमारे देश में वाहनों की संख्या विश्व के कुल वाहनों की संख्या का एक प्रतिशत है, परंतु सड़कों पर घटने वाली दुर्घटनाओं की संख्या विश्व की दुर्घटनाओं की संख्या का 7 प्रतिशत है जो अपने में चौंकने वाला आंकड़ा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अस्पतालों में ज्यादा भर्ती होने का मामला और मृत्यु की वजह सड़क दुर्घटनाएं हैं। विद्यालय के छात्र बलराम ने सड़क सुरक्षा पर दिए वक्तव्य में बताया कि सड़कों पर हादसों का मुख्य कारण यातायात नियमों की जानकारी का अभाव न होकर सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली लापरवाही है।