विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा
अम्बाला सिटी | धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी तरसेम गांव मुंडी खरड़ को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले के संबंध में 21 फरवरी को बलबीर सिंह गांव बलोली ने शिकायत दी थी कि आरोपी तरसेम गांव मुंडी खरड़ ने वर्ष 2017 में उसे विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन बाद में उसे विदेश नहीं भेजा। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकार एक अन्य मामले में 22 फरवरी को गुरमीत सिंह गांव फतेहगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी तरसेम गांव मुंडी खरड़ व कुलदीप गांव तसड़ौली ने वर्ष 2017 में उससे विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए थे। मगर उसे विदेश नहीं भेजा। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।