पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • सेवा प्राधिकरण महिला कैदियों व बंदियों के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

सेवा प्राधिकरण महिला कैदियों व बंदियों के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा केंद्रीय कारागार सिटी में महिला कैदियों व बंदियों को विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देने के लिए 17 से 26 मई तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिला सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन विक्रम अग्रवाल के निर्देशानुसार पर लगाए जा रहे इन शिविरों के प्रथम दिन मुख्य न्याय दंडाधिकारी दानिश गुप्ता महिला कैदियों व बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। इसी प्रकार 18 मई को आयोजित किए जाने वाले शिविर में महिलाओं व बच्चों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और यह जानकारी समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसी प्रकार 19 से 21 मई तक इन महिलाओं को ब्यूटीशियन व ड्राइंग विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें पीटीआई मीनू व किरण योगाभ्यास करवाएंगी। अभियान के अंतिम दिन 26 मई को एडवोकेट रीटा सूरी, रेखा वर्मा और प्रीति सहगल द्वारा महिला अधिकारों पर कानूनी जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...