पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • 23 करोड़ से बनने वाले रीजनल साइंस सेंटर का कार्य जारी

23 करोड़ से बनने वाले रीजनल साइंस सेंटर का कार्य जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की विशेष प्राथमिकता की परियोजनाओं में शामिल कैंट के रीजनल साइंस सेंटर एवं म्यूजियम के निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 23 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा मिट्टी डालने का कार्य पूरा किया जा चुका है और चारदीवारी के निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा भूमि की जांच के लिए सायल टेस्टिंग की गई है ताकि म्यूजियम की बुनियाद पक्की की जा सके। क्योंकि पहले यह स्थान काफी गहरा होने के साथ-साथ इस क्षेत्र में गारबेज भी डला हुआ था। कोलकाता के साइंस सेंटर और म्यूजियम की तर्ज पर बनने वाले इस रीजनल साइंस सेंटर के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य सरकार से 23 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाई और नगर निगम द्वारा इस परियोजना के लिए 5 एकड़ भूमि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को पहले ही स्थानांतरित की जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में पूरा होने की उम्मीद है और निर्माण एजेंसी को कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...