पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • भाजपा ने चली गंदी चाल, कोर्ट से हुई सच्चाई की जीत: पूनिया

भाजपा ने चली गंदी चाल, कोर्ट से हुई सच्चाई की जीत: पूनिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई। इस पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलविंद्र सिंह पूनिया ने कहा कि आखिर सच जीत ही गया और सच के कारण ही निर्मल सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई। मगर भाजपा ने निर्मल सिंह को लेकर गंदी चाल चली, जो ज्यादा दिन तक काम नहीं आई। उन्होंने कहा कि निर्मल सिंह की कोर्ट से जमानत पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, क्योंकि निर्मल ने हमेशा आम लोगों के हकों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है। वह ओछे हथकंडे अपनाकर निर्दोष लोगों को फंसाने का काम कर रही है। फिर चाहे निर्मल सिंह हो या फिर एसडीओ वेदपाल हो। मगर भाजपा की हर चाल के आगे जीत सच की हुई है। जहां हाईकोर्ट ने मंत्री अनिल विज के आदेश पर रोक लगा दी है, वहीं कोर्ट से निर्मल सिंह को जमानत मिल गई है। इससे निर्मल सिंह व कांग्रेस का कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वह हर पल कांग्रेस व उससे जुड़े सभी नेताओं के साथ हैं। अगर इसके लिए किसी भी तरह का आंदोलन करना पड़ा तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे।

खबरें और भी हैं...